देश

'10 साल में आप कितना बदल गए, 20 साल बाद 'AAP' का अस्तित्व होगा भी या नहीं', केजरीवाल पर BJP का पलटवार

BJP attacks Kejriwal: भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि '10 साल में इन्होंने दिखा दिया कि नई राजनीति का प्रयोग कितना घातक हो सकता है। चाहे वह उनके दारू का प्रभाव हो या वह जहां गए थे उसका प्रभाव हो, एक बात तो उनके मुंह से सही निकल गई कि मोदी जी पीएम बनेंगे और इसके बाद वह इन लोगों को प्रधानमंत्री बना देंगे।

Image

केजरीवाल के दावों पर भाजपा ने किया पलटवार।

BJP attacks Kejriwal: तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पूरे तेवर में दिखे और आम आदमी पार्टी (AAP) मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करारा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने उन पर हमला करने में कोई संकोच नहीं किया। केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा अगर फिर से चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो वह विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल देगी। केजरीवाल के इस हमले पर भाजपा की तरफ से पलटवार हुआ।

10 साल में AAP के हालात क्या हो गए-सुधांशु

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि 'केजरीवाल ने 20 साल आगे की बात की है और 10 साल में उनके हालात क्या हो गए? 10 साल पहले वह कहा करते थे कि मैं संसद में नहीं आऊंगा। सारी संसद चोर है। सुरक्षा नहीं लूंगा। बच्चों की कसम खाता हूं कांग्रेस से समर्थन नहीं लूंगा। गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा, वगैर-वगैरह। 10 साल में आप इतना बदल गए 20 साल बाद आपका अस्तित्व किस रंग-रूप में होगा, उसकी कोई गारंटी नहीं।'

केजरीवाल ने माना-मोदी फिर पीएम बनेंगे

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि '10 साल में इन्होंने दिखा दिया कि नई राजनीति का प्रयोग कितना घातक हो सकता है। चाहे वह उनके दारू का प्रभाव हो या वह जहां गए थे उसका प्रभाव हो, एक बात तो उनके मुंह से सही निकल गई कि मोदी जी पीएम बनेंगे और इसके बाद वह इन लोगों को प्रधानमंत्री बना देंगे। केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कभी-कभी शराब पीने के बाद लोगों का अपने ऊपर पूरा नियंत्रण नहीं रह पाता और मुंह से सही बात निकल जाया करती है।'

केजरीवाल का पीएम पर निशाना

पीएम पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, 'एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया हुआ है प्रधानमंत्री जी ने, बहुत ही खतरनाक। अब मैं जो बोलने जा रहा हूं, देशवासियों को यह समझने की जरूरत है। उस मिशन का नाम है- वन नेशन, वन लीडर। देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं मोदी जी और वो दो स्तर से इस मिशन को चला रहे हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उनको जेल भेजेंगे और जितने बीजेपी के नेता हैं, उन सबको निपटा देंगे, उनकी राजनीति खत्म कर देंगे।'

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article