Kerala Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP candidates list) की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं, आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी।
इसके अलावा राजी प्रसाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुन्नाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि आर रश्मि कोट्टारक्करा से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से और कविता केएस को सुल्तान बथेरी (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।
पहली सूची के प्रमुख उम्मीदवार
- के. सुरेंद्रन- मंजेश्वर
- मनुेल मोलेथ - उदमा
- बलराज एम -कन्हांगड
- ए.पी. गंगाधरन -पय्यानूर
- के.के. विनोद कुमार -अजिकोड
- सी. राघुनाथ - कन्नूर
- पी. श्याम राज -मनंथावडी (ST)
- कविता ए.एस - सुल्थानबाथेरी (ST)
- के. दिलीप -वडकारा
- रामदास मनलेरी -कुट्टियाडी
- सी.पी. विपिन चंद्रन - नादापुरम
- सी.आर. प्रफुल कृष्णन - क्वीलेन्डी
- एम. मोहनन मास्टर - पेराम्बरा
केरल के लिए क्या है चुनाव कार्यक्रम
केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, केरल में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।
केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) का पूरा कार्यक्रम
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
23.03.2026
- नामांकन पत्रों की जांच की तिथि
24.03.2026
26.03.2026
09.04.2026
04.05.2026केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को साफ होगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस चुनाव में यह दिखाई देगा कि क्या लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) केरल में हैट्रिक मार पाएगी या फिर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सत्ता में वापसी करेगी।
