देश

Odisha: उम्र संबंधी दिक्कतों से BJD सुप्रीमो नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, जल्द मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा प्रशासन

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक को रविवार को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी नेताओं ने उनकी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की है

Image

नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Odisha News: ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (बीजेडी) सुप्रीमो नवीन पटनायक को रविवार को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार रात को तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उनके आवास 'नवीन निवास' पर डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी प्रारंभिक जांच की। रविवार सुबह तबीयत में कोई खास सुधार नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीजेडी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "अस्पताल प्रशासन जल्द ही नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल नवीन पटनायक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इससे पहले पटनायक की मुंबई में एक सर्जरी हुई थी, जहां उन्होंने कुछ दिन विशेषज्ञों की देखरेख में बिताए थे। उनकी वर्तमान बीमारी ने एक बार फिर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चिंता बढ़ा दी है, जिनमें से कई उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। कई राजनीतिक नेताओं और नागरिकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article