देश

Bihar Politics: 'बिहार में सरकार बहुत दिनों तक नहीं चलेगी', बिहार के पूर्व डिप्टी सुशील मोदी का बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 04:27 PM IST

Sushil Modi on Bihar News: राज्यसभा से सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान सामने आया है।

Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान

Photo : BCCL

बिहार की राजनीति को लेकर भी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं और बीजेपी और जेडीयू के बीच की तल्खी किसी से भी छपी नहीं है, ताजा घटनाक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि बिहार में सरकार बहुत दिनों तक नहीं चलेगी।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव तेजस्वी को किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री बनाएंगे, लालू प्रसाद के पास जेडीयू के सात से आठ विधायकों का समर्थन है और बिहार गठबंधन में रोल की अदला बदली होने वाली है नीतीश कुमार बहुत दिनों तक बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे,

लालू प्रसाद के पास में जेडीयू के विधायकों का समर्थन है।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि बिहार के लिए अगले 4 से 6 महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का प्रयास नहीं कर रही है बिहार में हम 2025 का इंतजार करेंगे और सरकार बनाएंगे, मोदी ने कहा कि जेडीयू और आरजेडी में समझौता हुआ था कि दोनों पार्टियों का विलय होगा और नीतीश कुमार त्यागपत्र देंगे लेकिन अब नीतीश कुमार पलट गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article