देश

लड़की ने सेनेटरी पैड पर पूछा सवाल, तो IAS महिला अधिकारी बोलीं- कल कंडोम भी फ्री में देना पड़ेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:47 PM IST

Bihar: एक स्कूली छात्रा ने पूछा कि सरकार बहुत सारा मुफ्त सामान दे रही है। क्या वे हमें 20-30 रुपए के सेनेटरी पैड (sanitary pads) नहीं दे सकते? इस पर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने जवाब देते हुए कहा कि क्या मांगों का कोई अंत है? कल आप कहेंगे कि सरकार जींस, खूबसूरत जूते दे सकती है। और आखिर में जब परिवार नियोजन की बात आती है, तो आपको मुफ्त कंडोम भी चाहिए।

Image

लड़की के सेनेटरी पैड अनुरोध पर बिहार आईएएस अधिकारी का चौंकाने वाला जवाब।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. स्कूली छात्राओं ने सेनेटरी पैड फ्री में उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
  2. कल कंडोम भी फ्री में देना पड़ेगा- महिला आईएएस अधिकारी
  3. मामले को लेकर बीजेपी का नीतीश-तेजस्वी सरकार पर हमला

Bihar: बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं ने सेनेटरी पैड फ्री में उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। इस पर बिहार महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर ने कहा कि आज आप सेनेटरी पैड मांग रही हैं, कल कंडोम मांगेंगी। घटना मंगलवार को 'सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार' पर एक वर्कशॉप के दौरान हुई। इस घटना के एक वीडियो में स्कूली छात्राओं को सेनेटरी पैड फ्री में देने की मांग करते हुए दिखाया गया है ताकि उन्हें जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।

स्कूली छात्राओं ने सेनेटरी पैड फ्री में उपलब्ध कराने की लगाई गुहार

इस दौरान एक स्कूली छात्रा ने पूछा कि सरकार बहुत सारा मुफ्त सामान दे रही है। क्या वे हमें 20-30 रुपए के सेनेटरी पैड (sanitary pads) नहीं दे सकते? इस पर आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने जवाब देते हुए कहा कि क्या मांगों का कोई अंत है? कल आप कहेंगे कि सरकार जींस, खूबसूरत जूते दे सकती है। और आखिर में जब परिवार नियोजन की बात आती है, तो आपको मुफ्त कंडोम भी चाहिए।

हरजोत कौर ने कहा कि आपको सरकार से चीजें लेने की आवश्यकता क्यों है? यह सोच गलत है। जब लड़कियों ने इस बात का खंडन किया कि सरकार वोट के लिए चुनाव के दौरान बहुत कुछ करने का वादा करती है, तो हरजोत कौर ने कहा कि वोट मत दो। बन जाओ पाकिस्तान (Pakistan)। क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं?” आईएएस अधिकारी हरजोत कौर राज्य के महिला एवं बाल विकास निगम की प्रमुख हैं। निगम ने मंगलवार को यूनिसेफ और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में एक समारोह का आयोजन किया था।

मामले को लेकर बीजेपी का नीतीश-तेजस्वी सरकार पर हमला

वहीं इस पूरे मामले पर बिहार बीजेपी की सचिव डॉ. अमृता राठौड़ ने घटना का वीडियो ट्वीट कर कहा कि अब नीतीश-तेजस्वी सरकार के आईएएस से मिलिए। हरजोत कौर बिहार की बेटियों को सेनेटरी पैड मांगने पर पाकिस्तान भेजेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article