देश

'एक स्टेट तो दूसरा नेशनल लेवल का झूठा...' सम्राट चौधरी का राहुल और तेजस्वी पर तंज

Bihar Elections: सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है। दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Image

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं में झूठ बोलने का कंपटीशन चल रहा है। दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने प्रदेश की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाई है। इस दौरान मतदाता सूची से करीब 60 लाख से अधिक फर्जी मतदाताओं को हटाया गया है। विपक्ष इस प्रक्रिया पर आयोग और भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रही है।

मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जता रहा विपक्ष

इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि तेजस्वी-राहुल में अभी झूठ का कंपटीशन चल रहा है। एक झूठ राहुल गांधी लेकर आते हैं तो दूसरा झूठ तेजस्वी लेकर आते हैं। कौन झूठा नंबर-1 है, अभी तय करना बहुत कठिन है। सिर्फ इतना है कि एक स्टेट लेवल का झूठा है तो दूसरा नेशनल लेवल का।

उल्लेखनीय है कि चुनावी वर्ष में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध को लेकर अधिकतर विपक्षी पार्टियां लामबंद होते दिख रही हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेता मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की बात दोहराई। हालांकि, चुनाव आयोग एसआईआर को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है, ताकि फर्जी वोटर्स को लिस्ट से बाहर किया जा सके। वहीं, भाजपा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने की बात कर रही है और जानबूझकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article