देश

Bihar Election: बीजेपी की 'स्पेशल 45' संभालेगी बिहार चुनाव की कमान, लिस्ट में इन दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

Bihar Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है. इस समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल समेत 45 नेता शामिल हैं। ​​​​हाल ही में भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है।

Image

भाजपा ने अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की लिस्ट रविवार को घोषित कर दी है। (फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की लिस्ट रविवार को घोषित कर दी है। इस लिस्ट में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में सामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। बता दें कि समिति का काम प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा।

इन नेताओं का लिस्ट में नाम

लिस्ट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह का नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।

सांसद विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, शंभू शरण पटेल एवं धर्मशीला गुप्ता का नाम लिस्ट में सम्मिलित है। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के अतिरक्ति मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, पूर्व सांसद रमा देवी को सामाजिक को भी जगह मिली है।

कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, अशोक अग्रवाल, हरि मांझी, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, राजेंद्र चौपाल, यूपी शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी जैसे नए चेहरों को भी लिस्ट में जगद दी गई है।

बिहार का दौरा करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

हाल ही में भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 6 अक्टूबर के आसपास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

बिहार के 243 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन की सीधी टक्कर है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article