देश

'राहुल गांधी का बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया इसलिए...', कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए ये क्या बोले गए तेज प्रताप यादव?

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भारत से थक चुके हैं और विदेश जाकर खुद को ताजा करने की कोशिश करते हैं। तेज प्रताप ने कहा, “हो सकता है राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वे भारत से, बिहार की मिट्टी से ऊब चुके हों। शायद ताजगी के लिए विदेश गए हों, और जब लौटेंगे तो उनके चेहरे पर वही ताजगी दिखेगी।”

Image

'राहुल गांधी का बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया इसलिए...', कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए ये क्या बोले गए तेज प्रताप यादव?

बिहार में सियासी पारा हर बीते दिनों के साथ बढ़ता जा रहा है। चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है। महागठबंधन और एनडीए के बीच राज्य में सीधी टक्कर है। इसी बीच जनशक्ति जनता पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वो (राहुल गांधी) शायद भारत से ऊब हो गई है, इसलिए वे बार-बार विदेश यात्राओं पर जाते हैं। तेज प्रताप ने तंज करते हुए कहा, “हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद हो। वे भारत से बिहार की मिट्टी से थक चुके हों। शायद ताजगी के लिए विदेश गए हों। जब लौटेंगे, तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।”

बता दें कि राहुल गांधी कोलंबिया(अमेरिका) के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने EIA यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि भारत इस समय लोकतंत्र पर हो रहे हमले की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।

भारत की संरचना में कुछ कमियां हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “भारत के पास इंजीनियरिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, इसलिए मैं देश के भविष्य को लेकर आशावादी हूं। लेकिन भारत की संरचना में कुछ कमियां हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत है। सबसे बड़ी चुनौती है — भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत की विविधता — धर्म, परंपराओं और भाषाओं — को जीवित रखने के लिए लोकतांत्रिक प्रणाली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “भारत अनेक धर्मों, परंपराओं और भाषाओं का संगम है। इन्हें पनपने के लिए स्थान चाहिए और यह स्थान केवल लोकतंत्र ही दे सकता है। लेकिन फिलहाल लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, जो देश के लिए गंभीर खतरा है।”

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह