देश

Nishant Kumar: हो गया कंफर्म, नीतीश कुमार के बेटे निशांत बनेंगे बिहार सरकार में मंत्री, JDU से पांच नए चेहरे; देखिए लिस्ट

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) बिहार सरकार में मंत्री होंगे, यह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कंफर्म कर दिया है।

Image

नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ (फाइल फोटो- PTI)

Bihar Cabinet Expansion: अटकलों पर अब विराम लग गया है। जदूय की तरफ से यह कंफर्म हो गया है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) मंत्री बनेंगे। निशांत कुमार के पास क्या विभाग होगा, ये बाद में तय होगा, लेकिन पांच नए चेहरों के साथ जदयू सम्राट चौधरी की कैबिनेट में शामिल हो रही है, जिसमें निशांत कुमार भी शामिल हैं।

जदयू से पांच नए चेहरे, कौन-कौन?

जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा, "निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, भगवान सिंह और दामोदर रावत सहित पांच नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।"

रत्नेश सदा भी बनेंगे मंत्री

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर जेडीयू नेता रत्नेश सदा ने कहा, "मुझे मंत्रिमंडल में जगह मिलने के संबंध में फोन आया है। आज का दिन मेरे लिए गर्व का दिन है, खासकर पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत के कारण। सम्राट चौधरी-नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार के दिन से अधिक खुशी का अवसर और कोई नहीं हो सकता।"

पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

आज पटना के गांधी मैदान में बिहार के नए मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। एएनआई से बातचीत में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

फिलहाल केवल दो मंत्री

पिछले महीने शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में फिलहाल केवल दो मंत्री हैं, दोनों ही जदयू से हैं। वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी और दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। संभावित विस्तार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग के अन्य घटकों-लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो को भी प्रतिनिधित्व रहेगा। इन दलों का नेतृत्व क्रमशः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article