देश

बिहार कैबिनेट विस्तार आज, इन विधायकों को आए फोन! पीएम मोदी और अमित शाह भी शपथग्रहण समारोह में रहेंगे मौजूद

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, जिसमें कई नए मंत्री शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Image

गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद (Photo: AI Generated)

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। गुरुवार 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कई नए मंत्री (bihar ministers oath) शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी हलचल है और इसे एनडीए के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण (Samrat Choudhary Bihar Cabinet Vistar) से पहले संभावित मंत्रियों को फोन आने शुरू हो गए हैं।

भाजपा की ओर से ये सभी मंत्री बन सकते हैं:

1. राम कृपाल यादव

2 केदार गुप्ता

3.नीतीश मिश्रा

4.मिथलेश तिवारी

5.रमा निषाद

6.विजय कुमार सिन्हा

7.दिलीप जायसवाल

8.प्रमोद चंद्रवंशी

9.लखविंदर पासवान

10.संजय टाइगर

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र

12.नंद किशोर राम

13.रामचंद्र प्रसाद

14.अरुण शंकर प्रसाद के नाम सामने आए हैं। जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं जेडीयू कोटे से ये सबी मंत्री बन सकते हैं:

1.निशांत कुमार

2.श्रवण कुमार

3.मदन सहनी

4.लेसी सिंह

5.श्वेता गुप्ता

6.भगवान सिंह कुशवाहा

7.दामोदर रावत

8.बुलो मंडल

9.सुनील कुमार

10.शीला मंडल

11.रत्नेश सदा

12.जमा खान

13.अशोक चौधरी को भी मंत्री पद बनाया जा सकता है।

LJP (RV) से बन सकते हैं ये मंत्री

1. संजय पासवान

2. संजय सिंह

हम से संतोष सुमन मंत्री बन सकते हैं। वहीं पर RLM से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जा सकता है।

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक रहेंगे मौजूद

सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है। खबर है कि वह भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से पटना (Bihar Cabinet Vistar 2026) पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गांधी मैदान जाएंगे। मैदान में इसके लिए खास हेलीपैड तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री के मंच तक पहुंचने वाले पूरे रास्ते पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बड़े एनडीए नेता मौजूद रहेंगे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी (Rabri Devi) को भी निमंत्रण भेजा गया है।

सुरक्षा के लिहाज से गांधी मैदान को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां अस्थायी थाना बनाया गया है और करीब 3000 जवानों की तैनाती की गई है। पूरे कार्यक्रम की निगरानी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी करेंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article