देश

Canada E-Visa : बड़ी राहत! भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए फिर शुरू की ई-वीजा सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 05:10 PM IST

Canada E-Visa Services: कनाडा के नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस, गौर हो कि निज्जर विवाद से बढ़ी टेंशन के बाद सेवाएं बंद हुई थीं।

Image

कनाडा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर

कनाडा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, दो महीने बाद भारत ने फिर से कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा की शुरुआत कर दी है गौर हो कि आतंकी निज्जर के मुद्दे पर सितंबर में दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होने के बाद इसे रोक दिया गया था, दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

ध्यान रहे कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि जून में कनाडा के नागरिक खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या में 'भारत सरकार के एजेंट' शामिल थे वहीं भारत सरकार ने इसका जोरदार खंडन किया था।

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी-20 की वर्चुअल मीटिंग में आमने-सामने होने वाले हैं, इसे देखते हुए

ई-वीजा फिर से शुरुआत करने की घोषणा सकारात्मक कदम माना जा रहा है। कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने पर विचार करने का आग्रह किया था और कहा था कि 'राजनीतिक रूप से समर्थित' घृणा अपराधों के मद्देनजर भारत की यात्रा करने में 'अत्यधिक सावधानी' बरतनी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article