देश

Bidi Tax Row: 'कांग्रेस में बिहारवासियों को लेकर हीन भावना', B से बीड़ी वाले पोस्ट को लेकर राहुल गांधी पर बरसीं वित्त मंत्री सीतारमण

Bidi Tax Row: बिहार में 'बीड़ी टैक्स' को लेकर घमासान मचा हुआ है। हाल ही में केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जहां बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार लिखा था। इस पोस्ट पर सियासी बवाल मच गया। भाजपा ने इस पोस्ट को सियासी मुद्दा बना लिया। कांग्रेस के इस पोस्ट से राजद ने भी किनारा कर लिया। वहीं, इस मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Image

बीड़ी विवाद को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल/ PTI)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bidi Tax Row: मोदी सरकार ने कुछ दिनों पहले जीएसटी (GST) में कुछ बड़े बदलाव किए। जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। लग्जरी वस्तुओं जैसे तंबाकू, पान मसाला को 40 प्रतिशत स्लैब में रखा गया है। भले ही सरकार ने सिगरेट को 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में डाल दिया, लेकिन बीड़ी को 18 फीसदी वाले टैक्स स्लैब में रखा।

इस पर केरल कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जिस पर सियासी बवाल मच गया। केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया, “बी फॉर बीड़ी, बी फॉर बिहार।” इस पोस्ट पर भाजपा सहित कई दलों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि, केरल कांग्रेस ने इस पोस्ट को हटा दिया और माफी भी मांगी, लेकिन इस मामले पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

कई दशकों से बिहार का अपमान करती आई कांग्रेस: वित्त मंत्री

इस मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी चिंता जाहिर करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई दशकों से बिहार का अपमान करती आई है। बिहार को लेकर कांग्रेस के अंदर हीन भावना है। इस मामले पर कांग्रेस को अपने अलायंस पार्ट्नर राजद से माफी मांगनी पड़ी है। ह राहुल गांधी और कांग्रेस को शोभा नहीं देता।

जेडीयू ने साधा निशाना

बता दें कि कांग्रेस के पोस्ट से राजद ने भी किनारा कर लिया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट को "गलत" बताया है। जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने इस पोस्ट को "एक और बेहद शर्मनाक हरकत" बताया है। संजय कुमार झा ने कहा, "मैं आपको बता दूं कि 'बी' का मतलब सिर्फ बीड़ी नहीं होता, इसका मतलब बुद्धि भी होता है, जिसकी आप में कमी है। 'बी' का मतलब बजट भी होता है, जो आपको तब ईर्ष्या कराता है जब बिहार को विशेष सहायता मिलती है।"

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर "बिहार विरोधी मानसिकता" रखने का आरोप लगाया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "अगर वे 'बी' का मतलब बीड़ी और 'बी' का मतलब बिहार कह रहे हैं, तो उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि 'सी' का मतलब कांग्रेस और 'सी' का मतलब करप्शन (भ्रष्टाचार) होता है।"

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article