देश

विपक्ष के विभाजनकारी एजेंडे से रहें सावधान...मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, इस बार लीक से हटकर दिया जवाब

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 5, 2023, 03:16 PM IST

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का पोस्ट दर्शाता है कि पार्टी ने हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ा दी है।

Image

पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता की खुशफहमी में रह सकते हैं लेकिन लोगों को उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहना चाहिए क्योंकि 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री ट्विटर पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उस पोस्ट का शीर्षक था ‘मेल्टडाउन-ए-आजम’ और इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हिंदी भाषी राज्यों में क्षेत्रीय विभाजन को भड़काने और मतदाताओं का अपमान करने के लिए बहाने और पारिस्थितिकी तंत्र के कथित प्रयासों का हवाला दिया गया है।

मोदी ने पहली बार दिया इस तरह जवाब

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है और इसे उसके लिए सांत्वना जैसा बताया जा रहा है। मोदी ने पोस्ट में कहा, वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता में खुश रहें। लेकिन, उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें। 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं छूट सकती। साथ ही, लोगों की बुद्धिमत्ता ऐसी है कि उन्हें आने वाले कई और मेल्टडाउन (तगड़े झटकों) के लिए तैयार रहना होगा।

मोदी का जवाब लीक से हटकर

किसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई यह अभिव्यक्ति लीक से हटकर थी क्योंकि उन्होंने इस जवाब में सोशल मीडिया आक्रामकता की अभिव्यक्ति वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं जो कि आमतौर पर ऐसा नहीं करते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का पोस्ट दर्शाता है कि पार्टी ने हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ा दी है। एक नेता ने कहा, प्रधानमंत्री का यह पोस्ट चौंकाने वाला नहीं है। यह आक्रामक है और विपक्षी पारिस्थितिकी तंत्र पर हमला है।

सोशल मीडिया पर बीजेपी हुई आक्रामक

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर भाजपा की सामग्री के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। उनके मुताबिक पार्टी के अभियान और सोशल मीडिया की सामग्री में आक्रामक स्वर और तेवर देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई इंस्टाग्राम रीलों को 15 लाख बार देखा गया। मोदी की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक नेता ने इसकी तुलना तकनीकी रूप से सक्षम उस बल्लेबाज से की जो आवश्यकता पड़ने पर गेंद पर छक्का भी जड़ सकता है। (Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article