देश

इंसानियत शर्मसार! पति ने पत्नी का काटा सिर और थाने लेकर... दिल दहलाने देगी बेंगलुरू की ये कातिल कहानी

Bengaluru Crime: बेंगलुरू के बाहरी इलाके में विवाहेतर संबंध होने के शक को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 26 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात अनेकल तालुका के चंदपुरा के पास हीलालिगे गांव में हुई।

Image

कर्नाटक की खौफनाक कहानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Bengaluru Crime: बेंगलुरू के बाहरी इलाके में विवाहेतर संबंध होने के शक को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 26 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने शनिवार बताया कि मनसा की हत्या करने के बाद शंकर उसका कटा हुआ सिर स्कूटर पर लेकर नजदीकी थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात अनेकल तालुका के चंदपुरा के पास हीलालिगे गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, दंपति की शादी को पांच साल से अधिक हो चुके थे और उनकी चार साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शंकर कोरमंगला में जबकि मनसा बोम्मासंद्रा में एक निजी कंपनी में काम करती थी।

पूछताछ के दौरान शंकर ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है और इस वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई।

दंपति के बीच हुई तीखी बहस

पुलिस ने बताया कि मनसा शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुलह करने के लिए घर लौटी और बताया कि वह बेटियों के कारण समझौता करना चाहती है। हालांकि, उसने विवाहेतर संबंध से भी इनकार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच फिर से तीखी बहस हुई और झगड़े के दौरान शंकर ने दरांती से अपनी पत्नी का सिर काट दिया।

उन्होंने बताया कि शंकर ने मनसा के शरीर के बाकी हिस्से को घर के अंदर छोड़ दिया और उसके कटे हुए सिर को स्कूटर पर लेकर थाने आ गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि शंकर की योजना उसे मारने की थी और इसी कारण उसने अपने घर के पास की एक दुकान से दरांती खरीदी थी। उन्होंने बताया, “पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article