देश

Bengaluru Stampede: विराट कोहली की बढ़ेंगी मुश्किलें! भगदड़ मामले में शिकायत दर्ज; 11 लोगों ने गंवाई थी जान

Bengaluru Stampede: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और आरसीबी प्लेयर विराट कोहली के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। बता दें कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 33 लोग घायल हो गए।

Image

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली

Photo : AP

Bengaluru Stampede: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के मामले में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और आरसीबी प्लेयर विराट कोहली के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

भगदड़ में कितने लोगों ने गंवाई जिंदगी

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 33 लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर सिद्दारमैया सरकार और आरसीबी दोनों ने ही 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।

एक्शन में सिद्दारमैया सरकार

भगदड़ मामले में बेंगलुरू पुलिस ने शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के मार्केटिंह हेड सहित चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया। बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया, जो केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही पुलिस ने किरण कुमार (वरिष्ठ इवेंट मैनेजर) और सुनील मैथ्यू (उपाध्यक्ष - व्यवसाय मामले) को भी गिरफ्तार किया।

राजनीतिक सचिव पर भी गिरी गाज

इससे पहले, सिद्दारमैया सरकार ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विधान परिषद सदस्य गोविंदराज को पद से हटा दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में के. गोविंदराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। के. गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त किया जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article