देश

बंगाल को मिला एक और कुंवारा CM, सुवेंदु अधिकारी ने भी नहीं की है शादी; इनसे पहले 4 मुख्यमंत्री भी थे अविवाहित

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल के होने वाले नए सीएम सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी ममता बनर्जी की तरह अविवाहित हैं। उनसे पहले तीन और सीएम भी अविवाहित ही थे।

Image

सुवेंदु अधिकारी ने नहीं की है शादी

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) कभी ममता बनर्जी के खास हुआ करते थे और टीएमसी में ही थे। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सुवेंदु बीजेपी में आए थे और पांच साल के अंदर ही टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ममता और सुवेंदु कभी साथ थे, टीएमसी में थे, ये तो एक समानता है, लेकिन एक समानता और है कि दोनों ही शादीशुदा नहीं हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने भी नहीं की है शादी

बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी की तरह ही शादी नहीं की है। सुवेंदु अधिकारी ने सामाजिक जीवन को ही अपना सबकुछ माना है। शादी के सवाल पर खुद सुवेंदु ने कहा था कि उनका राजनीतिक सफर 1987 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ और धीरे-धीरे वे पूरी तरह सार्वजनिक जीवन में समर्पित हो गए। उनके इलाके के तीन प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी-सतीश सामंत, सुशील धारा और अजय मुखर्जी-ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। ये तीनों ही अविवाहित रहकर समाज और देश की सेवा में लगे रहे। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने भी शादी न करने का फैसला किया और खुद को पूरी तरह जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

बंगाल के पांचवें सीएम, जिन्होंने नहीं की है शादी

सुवेंदु या ममता ही ऐसे नहीं हैं, जो बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं और अविवाहित हैं। उनसे पहले तीन और बंगाल के मुख्यमंत्री अविवाहित ही थे। जिसमें से बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय जीवन भर अविवाहित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन (1897-1990) आजीवन अविवाहित रहे। वे स्वतंत्रता संग्राम और गांधीवादी दर्शन के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते थे। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री अजय मुखर्जी (1901-1986) अविवाहित थे। वे अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे और उन्होंने शादी नहीं की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article