देश

Mahakal Corridor: 'टाइम्स नाउ चैनल' पर कैलाश खेर, सुनाए मंत्र मुग्ध कर देने वाले भजन-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 05:02 PM IST

kailash kher's Mahakal Stuti Gaan: महाकाल कॉरीडोर के उद्धघाटन से पूर्व प्रसिद्ध सिंगर कैलाश खेर 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर जुड़े और 'शिव भक्ति' में झूमे।

Mahakal Stuti Gaan By Kailash Kher: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर गायक खेर उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव को समर्पित एक गीत गाएंगे। नए कॉरिडोर के निर्माण के मौके पर 'जय श्री महाकाल' गीत की रचना की गई है, जिसे 'महाकाल लोक' नाम दिया गया है, इसका विमोचन भी इसी अवसर पर होगा।

गौर हो कि खेर अपनी टीम 'कैलासा के साथ कार्तिक मेला ग्राउंड स्थल पर प्रस्तुति देंगे जहां कॉरिडोर खुलने के बाद एक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति रहेगी।'

महाकाल कॉरीडोर के उद्धघाटन से पहले 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत करते हुए कैलास खेर शिव भक्ति में डूबे नजर आए, सुनिए महाकाल कॉरिडोर पर क्या बोले कैलाश खेर-

कैलाश खेर 'महाकाल स्तुतिगान' की लाइव प्रस्तुति कार्तिक मेला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मसभा में देंगे, परियोजना पर काम करने वाली कंपनी 'उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड' के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'महाकाल लोक की शुरुआत के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री लोगों समर्पित करेंगे। शाम को उज्जैन पहुंचने के बाद वह महाकालेश्वर मंदिर परिसर जाकर पूजा करेंगे। उसके बाद, वह नए गलियारे के मुख्य प्रवेश द्वार 'नंदी द्वार' पर जाएंगे और गलियारे का उद्घाटन करेंगे।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article