देश

अस्पताल के वैक्सीन फ्रीजर में मिली बीयर की कैन, कर्मचारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर के खुर्जा इलाके के धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फ्रीजर में बीयर के कैन और पानी की बोतल मिली है। मामले की जांच हो रही है और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

Image

वैक्सीन फ्रीजर में बीयर कैन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Beer can found in vaccine freezer- बुलंदशहर के खुर्जा इलाके के धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फ्रीजर में बीयर के कैन और पानी की बोतल की तस्वीरें सामने आने के बाद एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पिछले सोमवार को धरपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के वैक्सीन फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतलें मिली थीं। उन्होंने बताया कि नियमत: फ्रीजर में वैक्सीन के अलावा और कोई चीज नहीं रखी जाती और ऐसे में फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतलें मिलना गम्भीर मामला है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद जिला टीकाकरण अधिकारी की रिपोर्ट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिरक्षण अधिकारी हरि प्रसाद को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया और उसे निलंबित कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फ्रीजर में बीयर की कैन और पानी की बोतल किसने रखी थीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article