देश

Delimitation Bill: शरद पवार को नहीं मना पाए इंडिया ब्लॉक के नेता, अपने स्टैंड पर अब भी कायम NCP (SP) सुप्रीमो

INDIA Bloc Meets Sharad Pawar: राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य इंडिया ब्लॉक के नेता कैंडी अस्पताल में NCP (SP) चीफ शरद पवार से मिलने पहुंचा। जिससे उन्हें केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को उनकी पार्टी के समर्थन पर पुनर्विचार करने के लिए मनाया जा सके।

Image

शरद पवार से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता (फोटो साभार- ANI)

INDIA Bloc Meets Sharad Pawar: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य INDIA ब्लॉक नेता मुंबई पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल ब्रीच कैंडी अस्पताल में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचा था, ताकि उन्हें केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को उनकी पार्टी के समर्थन पर पुनर्विचार करने के लिए मनाया जा सके। हालांकि, खबर आ रही है कि शरद पवार अभी भी अपने स्टैंड पर कायम हैं।

मुंबई पहुंचे इंडिया ब्लॉग के नेता

अस्पताल के बाहर कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा, "देश में क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं, कैसे हॉर्स-ट्रेडिंग और ब्लैकमेलिंग चल रही है। आज राहुल जी और खरगे जी शरद पवार जी से मिलने आए हैं, वे अस्वस्थ हैं, इसलिए उनका हालचाल जानने भी आए हैं। ममता जी, तेलंगाना के सीएम, कर्नाटक के सीएम, कपिल सिब्बल जी, आदित्य ठाकरे जी और कई अन्य नेता मौजूद हैं।" बताया जा रहा है कि शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती हैं।

शरद पवार को मनाने पहुंचा इंडिया ब्लॉक

विपक्षी नेताओं ने एक तरफ उनका हालचाल जाना, तो दूसरी तरफ परिसीमन विधेयक को लेकर उनसे अहम चर्चा भी की। सूत्रों के मुताबिक, INDIA ब्लॉक चाहता है कि परिसीमन विधेयक पर विपक्ष एकजुट रहे। ऐसे में शरद पवार की पार्टी के रुख को लेकर विपक्ष गंभीर है और उन्हें मनाने के लिए पूरी टीम मुंबई पहुंची है। दरअसल, परिसीमन बिल के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने केंद्र सरकार के समर्थन का ऐलान किया है। इसके बाद इंडिया ब्लॉक में हलचल तेज हो गई है।

डीएमके चीफ स्टालिन से भी मिले इंडिया ब्लॉक के नेता

इससे पहले राहुल गांधी समेत तमाम इंडिया ब्लॉक के नेता चेन्नई पहुंचे थे और डीएमके चीफ स्टालिन से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने स्टालिन को गले भी लगाया था। हालांकि, डीएमके ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह तमिलनाडु के हितों के खिलाफ नहीं जाएंगे। इंडिया गठबंधन के नेताओं संग स्टालिन की बैठक करीब एक घंटे तक चली थी। लेकिन, वह अपनी बात पर अड़े नजर आए।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article