देश

मेघालय बॉर्डर पर धरा गया बांग्लादेशी, वापस भेजने पर भड़का BGB, पथराव करने लगे बांग्लादेशी

बांग्लादेशी नागरिक को BSF ने हिरासत में लिया था, क्योंकि वह मेघालय सीमा से गैर-कानूनी तरीके से भारतीय इलाके में घुस आया था। बीएसएफ ने उसे पकड़कर वापस बांग्लादेश भेजने की कोशिश की।

Image

बांग्लादेशी घुसपैठिए पर तनाव (Photo: Times Network)

Meghalaya border tension: मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव बढ़ गया है। यह तनाव एक ऐसे व्यक्ति को वापस भेजने (Push Back) को लेकर हुए विवाद के बाद पैदा हुआ है, जिसे BSF ने हिरासत में लिया था और फिर सीमा के उस पार वापस भेज दिया था। इसे लेकर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी (BGB) के जवान व अधिकारी बेहद आक्रामक नजर आए। इनका साथ स्थानीय लोगों ने भी दिया और वे पथराव पर उतर आए।

बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 10 जून को महेंद्रगंज के पास नंदिर चार सेक्टर में हुई। यहां, बांग्लादेशी नागरिक को BSF ने हिरासत में लिया था, क्योंकि वह मेघालय सीमा से गैर-कानूनी तरीके से भारतीय इलाके में घुस आया था। बीएसएफ ने उसे पकड़कर वापस बांग्लादेश भेजने की कोशिश की।

वापस भेजने पर BGB भड़का

हिरासत में लेने के बाद, BSF ने तय प्रक्रियाओं के तहत उसे वापस भेजने और पुश बैक की कार्रवाई की और उस व्यक्ति को बांग्लादेश की ओर भेज दिया। हालांकि, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और बांग्लादेश की तरफ के स्थानीय लोगों ने सीमा पार करने के बाद उस व्यक्ति को लेने से इनकार कर दिया। उस व्यक्ति ने अपने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की थी। इसके बावजूद, बांग्लादेश की तरफ के BGB के अधिकारियों और निवासियों ने उसे अपनी कस्टडी में लेने से इनकार कर दिया, जिससे उसकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है और सीमावर्ती इलाके में तनाव बढ़ गया है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। फुटेज में सीमावर्ती इलाके में बढ़ी हुई हलचल और तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है साथ ही बांग्लादेश की तरफ से पथराव करने का भी वीडियो सामने आया है। हालांकि इन वीडियो की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पा रही हैं। बहरहाल, इस घटना के बाद साफ हो गया कि किस तरह बांग्लादेश की ओर से भारत में घुसपैठ की जाती है और इन पर कार्रवाई करने पर बीजीब का क्या रुख रहता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article