देश

2000 रुपए के नोटों को बंद करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 20, 2023, 10:19 AM IST

Ban on 2000 Banknotes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 मई 2023 को 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया। इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे ना तो देश की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Photo : Twitter

Ban on 2000 Banknotes: भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से बंद किए जाने के आदेश के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले जब प्रधानमंत्री की तरफ से नोटबंदी की गई थी तब भ्रष्टाचार और काला धन दोनों पर विराम लगा था और अब जब 2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया तो उससे भी ना तो देश की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हैं और जो उनके निर्णय हैं उन निर्णयों से देश को कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि जो विरोधी ताकतें थी जो विरोधी देश थे उनकी हालत जरूर खस्ता हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयानों का समर्थन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उनका जो चश्मा है उस चश्मे से उन्हें सब कुछ सही दिखता है उन्हें पता है किसके पास कितना काला धन है और उसे कैसे बंद किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article