देश

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के 3 कर्मचारी गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 7, 2023, 07:08 PM IST

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे के तीनों कर्मचारियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो गैर इरादतन हत्या के तहत लगाई गई है।

Image

बालासोर ट्रेन हादसे में सीबीआई ने रेलवे के 3 कर्मचारी को गिरफ्तार किया

Photo : BCCL

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे की जांच जारी है। सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने किसे किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सबूत नष्ट करने, गैर इरादतन हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत तीन रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया है। तीनों कर्मचारियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो गैर इरादतन हत्या के तहत लगाई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण कुमार महंत (सीनियर सेक्शन इंजीनियर), मोहम्मद अमीर खान (जूनियर सेक्शन इंजीनियर) और पापु कुमार (तकनीशियन) हैं।

अरुण कुमार महंत जांच कमेटी के सदस्य

अरुण कुमार महंत भी एक जांच पैनल के सदस्य थे जिन्होंने पहली प्रारंभिक निरीक्षण रिपोर्ट और बाद में निरीक्षण रिपोर्ट पर एक असहमति नोट लिखा था। सीबीआई ने तीनों आरोपियों पर किसी अपराध के सबूत गायब करने के लिए आईपीसी की धारा 201 के तहत भी आरोप लगाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 जून को ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जांच आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले ली थी।

रेलवे को साजिश की आशंका

यह गिरफ्तारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा यह कहे जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई कि दुर्घटना का "मूल कारण" और "आपराधिक" कृत्य के पीछे के लोगों की पहचान कर ली गई है। रेलवे अधिकारियों ने इस दुर्घटना में साजिश की आशंका भी वक्त की है। कहा जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई है।

क्या है बालासोर ट्रेन हादसा

2 जून को दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी ओडिशा के बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इस दुर्घटना में 278 लोगों की मौत हो गई थी और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह रेलवे के भयंकर ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट