Bageshwar Dham : लगातार सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम के बाबा एवं कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। रायपुर में अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग उनका साथ दें तो वह भारत को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, इसकी वह घोषणा करते हैं। उनकी मुहिम सनातनियों को एक करने की है। वह प्रत्येक हिंदू को जाग्रत होने का संदेश देंगे। शास्त्री ने यह बयान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तर्ज पर दिया। उन्होंने लोगों से कहा, 'तुम मेरा साथ दो, मैं हिंदू राष्ट्र दूंगा।'
देश
Watch Video: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले-'मेरा साथ दो मैं हिंदू राष्ट्र बना दूंगा'
- Agency by: Agency
- Updated Jan 23, 2023, 06:21 PM IST
