देश

Watch Video: देखिए बागेश्वर धाम वाले बागेश्वर महाराज के 'भव्य दरबार' की 20 तस्वीरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 22, 2023, 04:33 PM IST

Bageshwar Dham grand court: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है, यहां देखिए बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 'भव्य दरबार' की कुछ तस्वीरें

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। बता दें कि इससे पहले भी बाबा का विवादों से नाता रहा है। वहीं दूसरी तरफ Raipur में बाबा बागेश्वर धाम का दरबार लगा हुआ है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। जादू-टोना और अंधविश्वास के आरोपों से शुरू हुआ मामला धर्मांतरण तक पहुंच गया है। देश में सनातन धर्म बनाम ईसाई-इस्लाम पर चर्चा तेज हो गई है।

देखिए बागेश्वर धाम वाले बाबा Dhirendra Krishna Shastri के भव्य दरबार की 20 तस्वीरें-

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किस तरह मन की बात बता देते हैं, ये चमत्कार है या अंधविश्वास, इस पर बहस जारी है, इस पर अब सियासत भी शुरू हो चुका है वहीं दिल्ली के रोहिणी में बागेश्वर धाम के समर्थकों ने उनके समर्थन में धरना दिया है।

वहीं बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जहां एक ओर विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कई नेता उनके समर्थन में भी उतर रहे हैं, इसी कड़ी में संडे को दिल्ली में लोग धीरेंद्र के समर्थन में उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं इस प्रदर्शन में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article