देश

पटना में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर पोती गई कालिख, लिखा 420, माहौल बिगाड़ने की साजिश?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 17, 2023, 10:49 AM IST

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में कथा कर रहे हैं। इनको लेकर बिहार में सियासी अखाड़ा बना हुआ है। इस बीच रात के अंधेरे में उनके पोस्टर पर कालिख पोती गई और 420 लिखा गया।

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में कथा कर रहे हैं। खबर है कि उनके पोस्टर पर कालिख पोती गई। पोस्टर फाड़े गए। पोस्टर पर लिखा 420 चोर। यह सब रात के अंधेरे में पटना के डाक बंगला चौराहे, इनकम टैक्स गोलंबर के पास हुआ। पटना में माहौल बिगाड़ने की साजिश है। मामले का तुल पकड़ने के बाद पोस्टर वाले इलाके में प्रशासन की टीम पहुंची और कालिख वाले पोस्टर हटाए गए। पटना में आज बाबा के कार्यक्रम का आखिरी दिन है। उधर बिहार की राजधानी पटना में जहां बागेश्वर सरकार के दरबार में एक ओर श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ रही है तो वहीं इस पर सियासत भी तेज है। बागेश्वर बाबा पर सीएम नीतीश कुमार ने निशाना साधा, तो बीजेपी ने करारा पलटवार कर दिया।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने क्या कहा?

बिहार में Baba Bageshwar का कार्यक्रम जारी है। इस बीच पटना में माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत Pandit Dhirendra Shastri के पोस्टर पर कालिख पोती गई। इस पर BJP नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम Tarkishore Prasad ने टाइम्स नाउ नवभारत से क्या कहा।

बागेश्वर बाबा पर हमला को लेकर नीतीश को बीजेपी ने घेरा

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद का पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश ने बिहार में PFI को पैर पसारने दिया। बागेश्वर बाबा के दौरे से नीतीश को चिढ़ गए हैं। सनातन के विरोध में मुर्गा-मीट-शराब पार्टी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 50 हजार लोगों को मुर्गा पार्टी करवा रहे हैं। नीतीश कुमार को अपनी गलतियों के लिए बाबा से माफी मांगनी चाहिए।

किसी धर्म के खिलाफ किसी को नहीं बोलना चाहिए- नीतीश

बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र की हुंकार पर नीतीश कुमार ने कल कहा था- कोई कुछ इधर-उधर नहीं कर सकता। किसी धर्म के खिलाफ किसी को नहीं बोलना चाहिए। देश के संविधान को इससे फर्क नहीं पड़ेगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article