देश

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, कम से कम 3 की मौत, 50 से अधिक घायल

ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए।

Image

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, कम से कम 3 की मौत, 50 से अधिक घायल

Odisha Stampede: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। इस भगदड़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

पुरी रथयात्रा में भगदड़

पुरी रथयात्रा में भगदड़

सुबह 4 बजे हुआ हादसा

पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ एस स्वैन ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान बोलागढ़ की बसंती साहू और बालीपटना के प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों के घुसने से भगदड़

अधिकारियों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाई देवताओं के रथों के पास भीड़भाड़ वाले स्थान पर अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों के घुसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। डीजीपी वाई बी खुरानिया और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर हैं। इस बीच, ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को घटना से अवगत करा दिया है। हरिचंदन ने कहा, हम सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पुरी में रथ यात्रा शुरू होने के एक दिन बाद शनिवार को श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचे थे। मंदिर को देवताओं का मौसी स्थान माना जाता है, जो हर साल 2.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से अनुष्ठान के तहत यहां आते हैं। वापसी की यात्रा, जिसे 'बहुदा यात्रा' के नाम से जाना जाता है, इस साल 5 जुलाई को होगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article