देश

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे, कश्मीर में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

J&K Assembly Elections News: जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस बात का एलान पीएम मोदी ने कश्मीर में किया है, प्रधानमंत्री कश्मीर के दौरे पर हैं।

J&K Assembly Elections News: जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचने के बाद एसकेआईसीसी श्रीनगर में महत्वपूर्ण घोषणा की गौर हो कि लोकसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर के पहले दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आज सही मायने में भारत का संविधान लागू हुआ है क्योंकि सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार अब गिर चुकी है।

यहां शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान 1,500 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

'भारत अब स्थिर सरकार के नए दौर में प्रवेश कर चुका है इससे हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है'

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा,'भारत अब स्थिर सरकार के नए दौर में प्रवेश कर चुका है इससे हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है और इस लोकतंत्र की मजबूती में जम्मू कश्मीर की आवाम की बहुत बड़ी भूमिका रही है। आपने इस चुनाव में जम्हूरियत को जिताया है आपने पिछले 35-40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।'

2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।मोदी ने लोकसभा चुनाव में केंद्र शासित प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख करते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने इस लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित की है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article