देश

असम की नई सरकार का कब और कहां होगा शपथग्रहण समारोह, कौन-कौन होगा शामिल? यहां देखें सभी डिटेल्स

Assam New Government Oath Ceremony: असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

Image

एनडीए नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

Photo : PTI

Assam New Government Oath Ceremony: असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हिमंत बिस्वा सरमा को रविवार को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा नीत एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा।

CM हिमंत ने राज्यपाल से की मुलाकात

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को राज्य में अगली सरकार बनाने का रविवार को निमंत्रण दिया। आम राय से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीए नेताओं के साथ लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार के गठन का दावा पेश किया।

कब और कहां होगा शपथग्रहण समारोह

हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह 12 मई दिन मंगलवार को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित किया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी।

पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार इस पद पर आसीन होने वाले राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को सौंपा गया पत्र पढ़ते हुए कहा, "मैं भाजपा का विधायक दल का नेता चुना गया हूं। एनडीए में शामिल दलों बीपीएफ और एजीपी ने भी मुझे अपना नेता चुना है।"

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटेरिनरी कॉलेज प्लेग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

सनद रहे कि भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने हाल ही में हुए 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 102 सीट जीतकर बहुत हासिल किया। भाजपा ने 82 सीट जीतीं, जबकि एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीट पर जीत हासिल की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article