देश

असम: हिमंत बिस्वा सरमा चुने गए विधायक दल नेता, एकमात्र गैर-कांग्रेसी सीएम बनकर इतिहास रचेंगे हिमंता

Assam News: नड्डा ने बताया कि भाजपा के आठ विधायकों ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले सुबह असम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नये नेता का चुनाव किया गया।

Image

असम में फिर हिमंता बनेंगे सीएम

Photo : PTI

Himanta Biswa Sarma- केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने रविवार को ऐलान किया कि हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिससे उनके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नड्डा ने बताया कि भाजपा के आठ विधायकों ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले सुबह असम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नये नेता का चुनाव किया गया।

नड्डा और नायब सिंह सैनी उपस्थित रहे

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नड्डा और सह-पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहे। नड्डा ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों- असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी शर्मा के नाम का समर्थन किया, जिससे वह सर्वसम्मति से राजग विधायक दल के नेता चुन लिए गए। सरमा और एनडीए के अन्य नेता रविवार को बाद में लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।

एनडीए ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। विधानसभा की 126 सीट में से भाजपा ने 82 पर जीत हासिल की, जबकि सहयोगी दलों- अगप और बीपीएफ ने 10-10 सीट जीतीं।

NDA पेश करेगा सरकार बनाने का दावा

एनडीए में असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) भी शामिल हैं। इनके आज सरकार बनाने का दावा पेश करने की उम्मीद है। विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 82 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 10-10 सीटें मिलीं।

12 मई को सुबह 11 बजे शपथ

हिमंता सरमा ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा नेता के चुनाव के बाद, एजीपी और बीपीएफ द्वारा इसकी पुष्टि की जाएगी, जिसके बाद नए नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। सरमा ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिन्होंने उनसे कार्यवाहक सरकार के प्रमुख के रूप में बने रहने का अनुरोध किया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article