देश

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, अब तक 23 लोगों ने गंवाई जान; 133 शिविरों में लोगों ने ली शरण

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और 12 जिलों में प्रभावित आबादी घटकर 3.37 लाख रह गई। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में बाढ़ और भूस्खलन में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। शुक्रवार को राज्य के 16 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 4.43 से अधिक थी।

Image

असम में बाढ़ से जनजीवन बेहाल

Photo : AP

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और 12 जिलों में प्रभावित आबादी घटकर 3.37 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, हालांकि, दो और मौतों के साथ इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 23 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में जलस्तर घट रहा है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में बताया गया कि 41 क्षेत्रों में 3,37,358 लोग और 12 जिलों के 999 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 1.93 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीभूमि के बाद हैलाकांडी में 73,724 लोग और कछार में 56,398 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में बाढ़ और भूस्खलन में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 23 हो गई है।

शुक्रवार को राज्य के 16 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 4.43 से अधिक थी। अधिकारियों के मुताबिक, 36,000 से अधिक विस्थापित लोग 133 राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं जबकि 68 राहत वितरण केंद्र सेवा में हैं।

उन्होंने बताया कि धुबरी, धर्मतुल के कोपिली, बीपी घाट के बराक और श्रीभूमि के कुशियारा में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है।

बुलेटिन में बताया गया कि 12,659 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न है। बुलेटिन के मुताबिक, दो जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 284 लोग प्रभावित हुए हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बोकाखाट राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत एक वन शिविर जलमग्न हो गया है। बुलेटिन के मुताबिक, पांच जानवरों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य जानवरों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ