देश

असम में राहुल गांधी के करीबी नेता की करारी हार, पार्टी जीतती तो बन सकते थे 'मुख्यमंत्री'

Assam Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में जोरहाट सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।

Image

गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव में हारे (Photo: AI Generated)

Assam Election Results 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में जोरहाट सीट से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi loss) को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी (Hiten Goswami win) ने उन्हें 23 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। गौरव गोगोई के लिए यह चुनाव खास था, क्योंकि वे पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले वे जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और राज्य की राजनीति में एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं। जोरहाट को गोगोई परिवार का गढ़ भी माना जाता रहा है, लेकिन इस बार जनता का रुख अलग नजर आया।

गौरव गोगोई को मिले करीब 46 हजार वोट

अंतिम नतीजों के अनुसार, हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 69439 वोट मिले, जबकि गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर 46257 वोट मिले। वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। अन्य उम्मीदवारों को बहुत कम वोट मिले, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा। वोट शेयर के हिसाब से भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है। इस परिणाम के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर विकास कार्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं और चाय बागान मजदूरों से जुड़े मुद्दे चुनाव में अहम रहे।

भाजपा ने इन मुद्दों को मजबूती से उठाया और संगठन स्तर पर भी बेहतर काम किया। वहीं, कांग्रेस इस बार इन क्षेत्रों में उतनी मजबूत नजर नहीं आई। जोरहाट सीट ऊपरी असम का महत्वपूर्ण इलाका है और यहां के नतीजे राज्य की राजनीति पर असर डालते हैं। इस जीत से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है और राज्य में सरकार बनाने की उसकी राह आसान होती दिख रही है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। वहीं, हितेंद्र नाथ गोस्वामी के लिए यह जीत उनके लगातार जनसमर्थन को दिखाती है। अब सभी की नजरें पूरे राज्य के अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article