देश

बहाने से सुनसान इलाके में ले गए और नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर गोलीबारी में घायल हुआ आरोपी

Misdeed Case: असम के मजबत पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले धुंसुरी चाय बागान में शनिवार को पांच लोग किसी बहाने से नाबालिग लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के परिजनों ने अगले दिन पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Image

असम में दुष्कर्म

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • धुंसुरी चाय बागान का है मामला।
  • अबतक पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी।
  • हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी।

Misdeed Case: असम के उदलगुड़ी जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी घायल हो गया है। बता दें कि हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

मजबत पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले धुंसुरी चाय बागान में शनिवार को पांच लोग बहाने से नाबालिग लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद रविवार को पीड़ित परिवार ने थाने में गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

CM ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बताया कि मजबत पुलिस थाने में दर्ज मामला संख्या 30/24 के संबंध में 22 जून को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी कल भागने की कोशिश करते समय पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

CM ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह को एक वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। बता दें कि पुलिस ने उदलगुड़ी और दरांग जिलों के विभिन्न स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म के एक आरोपी ने मंगलवार रात पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोलीबारी की, जिससे वह घायल हो गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article