नोएडा

पड़ोसी ने सारी हदें की पार! नाबालिग से गंदा काम कर रिकॉर्ड किया VIDEO, फिर कर रहा था ब्लैकमेल

Noida Misdeed Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने 18 जून को दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था।

Image

दुष्कर्म

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मामला नोएडा के सेक्टर 39 का मामला
  • नाबालिग के परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida Misdeed Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल भी कर रहा था।

कहां का है मामला?

मामला नोएडा के सेक्टर 39 का है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, लड़की के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस के मुताबिक, घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलारपुर गांव की है। सेक्टर 39 थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले जतिन ने 18 जून को दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!