देश

'केवल एक दस्तावेज है नागरिकता का प्रमाण', पासपोर्ट को केवल 'ट्रैवल डॉक्युमेंट' बताए जाने पर ओवैसी ने सरकार को घेरा

अपने X अकाउंट पर ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि सरकार के मुताबिक कोई भी दस्तावेज नागरिकता का पूर्ण प्रमाण नहीं है। 2023 तक बस केवल एक दस्तावेज नागरिकता का प्रमाण होगा। अपने ट्वीट के साथ ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी लिखा हुआ आईडी कार्ड साझा किया है।

Image

AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी।

Photo : PTI

Asaduddin Owaisi: सरकार द्वारा पासपोर्ट को केवल एक 'ट्रैवल डॉक्युमेंट' बताए जाने के बाद नागरिकता बताने वाले दस्तावेजों को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है। अपने X अकाउंट पर ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि सरकार के मुताबिक कोई भी दस्तावेज नागरिकता का पूर्ण प्रमाण नहीं है। 2023 तक बस केवल एक दस्तावेज नागरिकता का प्रमाण होगा। अपने ट्वीट के साथ ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी लिखा हुआ आईडी कार्ड साझा किया है।

भारतीय पासपोर्ट केवल यात्रा दस्तावेज-MEA

केंद्र सरकार ने भारतीय पासपोर्ट को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है और इसे भारतीय नागरिकता का अंतिम या कानूनी प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय (MEA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारतीय पासपोर्ट एक "यात्रा दस्तावेज" है, न कि "नागरिकता दस्तावेज"। यह बयान 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाना और विदेशों में पहचान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के अनुसार, पासपोर्ट जारी करने से पहले कई सरकारी एजेंसियों के दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के आधार पर विस्तृत सत्यापन किया जाता है।

आधार कार्ड भी नागरिकता का पूर्ण प्रमाण नहीं

अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि पासपोर्ट भारतीय नागरिकों को जारी किए जाते हैं, लेकिन इस दस्तावेज का प्राथमिक उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सक्षम बनाना और विदेश में पहचान स्थापित करना है। इससे पहले भी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए जा चुके हैं। अब विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद लोगों में इस बात की चर्चा फिर शुरू हो गई है कि आखिर भारतीय नागरिकता बताने वाला उनके पास कोई एक पूर्ण दस्तावेज है कि नहीं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें