देश

एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले पैठ बनाने की कोशिश में AIMIM, जगह-जगह करा रही बिरयानी पार्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:33 PM IST

Biryani Parties: एआईएमआईएम के नेता और नरेला सीट से दावेदार पीरजादा तौकीर निजामी ने कहा कि लोग दावत में जा रहे हैं और अतिथि देवो भव के तहत स्वादिष्ट बिरयानी का स्वाद ले रहे हैं। निजामी ने दावा किया कि अकेले भोपाल की नरेला विधानसभा में जहां 40 फीसदी लोग मुस्लिम समुदाय के हैं, वहां करीब 25 हजार लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।

Image

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पैठ बनाने की कोशिश में AIMIM
  2. वोटर्स को लुभाने के लिए AIMIM ने शुरू किया अनोखा अभियान
  3. AIMIM राज्य में जगह-जगह करा रही बिरयानी पार्टी

Biryani Parties: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया है। दरअसल लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और भोपाल में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए राज्य में बिरयानी पार्टी का आयोजन कर रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले पैठ बनाने की कोशिश में AIMIM

एआईएमआईएम के नेता और नरेला सीट से दावेदार पीरजादा तौकीर निजामी ने कहा कि लोग दावत में जा रहे हैं और अतिथि देवो भव के तहत स्वादिष्ट बिरयानी का स्वाद ले रहे हैं। निजामी ने दावा किया कि अकेले भोपाल की नरेला विधानसभा में जहां 40 फीसदी लोग मुस्लिम समुदाय के हैं, वहां करीब 25 हजार लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।

निजामी ने कहा कि हमारा प्रयास विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम से 10 लाख से अधिक सदस्य बनाने का है। लोग उत्साह के साथ ओवैसी के साथ जुड़ रहे हैं। हम नरेला में लोगों को शामिल करने के लिए बिरयानी दावत भी दे रहे हैं। साथ ही कहा रि हैदराबादी बिरयानी भारत में ओवैसी के बाद बहुत प्रसिद्ध है।

AIMIM ने मध्य प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का किया दावा

एआईएमआईएम के कई नेताओं का दावा है कि अब तक पार्टी ने मध्य प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम मध्य प्रदेश की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जैसे शहरों में एआईएमआईएम के दावेदारों ने भी जोर-शोर से काम करना शुरू कर दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ