देश

India vs Pakistan:'ये कैसी मोहब्बत? ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हो?' ओवैसी ने कसा तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 11:09 AM IST

ओवैसी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सवाल किया कि भारत ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलता है, जब वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेजने का फैसला करता है? आवैसी ने कहा, अब आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था न।

Image

भारत पाकिस्तान मैच से पहले ओवैसी ने कसा बीसीसीआई पर तंज

Photo : Times Now Digital

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच T20 विश्व कप में रविवार को हाईवोल्टेज मैच होना है। लेकिन इस मैच से पहले BCCI महासचिव जय शाह (Jay Shah) ने एक ऐसा बयान दिया जिससे बवाल मचा हुआ है। शाह ने कहा था कि 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप (Asia Cup) में खेलने के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस बयान पर अब AIMIM के मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है।

ओवैसी का बयान

हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'जितना पाकिस्तान का नाम ये लेते हैं, उतना हमने जिंदगी में नहीं लिया। मालूम ही नहीं है हमें। कल क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हो आप पाकिस्तान के साथ? नहीं हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे लेकिन आस्ट्रेलिया में खेलेंगे। ये क्या मोहब्बत होती है, मत खेलो पाकिस्तान से, नहीं खेलोगे तो क्या हो जाएगा। 1-2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा, मत खेलो आप। नुकसान भारत से बढ़कर है क्या? अब वो मैच कौन जीतता है ये नहीं मालूम, क्रिकेट मैच है भाई हमको क्या करना। हम भी चाह रहे हैं कि कल भारत मैच जीते, हम भी चाह रहे हैं कि कल शमी और हमारा बच्चा सिराज कुचल दे पाकिस्तान को...'

बीसीसीआई अध्यक्ष का बयान

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरूवार को कहा कि टीम 2023 एशिया कप के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता क्योंकि इस तरह के निर्णय करने के लिये वह सरकार पर निर्भर है। कनार्टक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्नी ने कहा कि बीसीसीआई ने अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने के लिये अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है लेकिन अंतत: इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार को ही करना है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ