ये कैसा विरोध! प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता नेटा डिसूजा लगीं पुलिस वालों पर थूकने, वीडियो हो रहा VIRAL 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 10:56 PM IST

Women Congress President spitting on policemen: कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेटा डिसूजा की शर्मनाक करतूत, विरोध के दौरान पुलिसकर्मी के ऊपर थूकने लगीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

ये कैसा विरोध! प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता नेटा डिसूजा लगीं पुलिस वालों पर थूकने, वीडियो हो रहा VIRAL 
Photo Credit: Twitter

Netta D'sooza Viral Video: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है,  कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेटा डिसूजा (Women Congress President Netta D'sooza ) ने उस वक्त पुलिसकर्मियों पर थूक दिया, जब उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था। 

कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने शर्मनाक हरकत की है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद नेटा डिसूजा पुलिसकर्मियों के ऊपर थूकती हैं वहीं उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुरक्षाबल के जवान एक बस में भरकर प्रदर्शन स्थल से हिरासत में ले रहे हैं वहीं उसी दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद नेटा डिसूजा पुलिसकर्मी पर थूकती नजर आ रही है।

कांग्रेस नेता की इस हरकत ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को शर्मसार कर दिया है गौर हो कि कांग्रेस लगातार ये आरोप लगा रही है कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार के इशारे पर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने से रोक रही है। कई नेताओं ने ज्यादती का भी आरोप लगाए हैं।

End of Article