जब रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा खुद स्कूल में टॉयलेट की करने लगे सफाई, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 10:39 AM IST

रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने स्कूल के गंदे टॉयलेट की सफाई खुद अपने हाथों से की। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद वायरल हो गया।

जब रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा खुद स्कूल में टॉयलेट की करने लगे सफाई, वीडियो वायरल
Photo Credit: फेसबुक

अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने स्वच्छता अभियान को लेकर फिर सुर्खियों में है। रीवा सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वो एक स्कूल के गंदे टॉयलेट को हाथों से साफ करते नजर आ रहे है। उन्हे इस तरह से सफाई करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया है जो काफी सुर्खियों में है।

सुर्खियों में रहते हैं बीजेपी सांसद
रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर सुर्खियों में रहते है चाहे वो उनके किसी विवादित बयान को लेकर हो या फिर सफाई अभियान को लेकर हो। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक टॉयलेट की हाथों से सफाई करके फिर सुर्खियों में है। और उनका इस तरह से सफाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वो मग्घे से पानी डाल डालकर टॉयलेट को अपने हाथों से रगड़ कर साफ कर रहे है।दरअसल यह वीडियो रीवा जिले के खटखरी का है जहां पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हों गए हुए थे।

पहले भी टॉयलेट की कर चुके हैं सफाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत आभियान को बेहद गंभीरता से लेने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा इसके पहले भी इस तरह से टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके पहले भी वो रीवा जिले के खजुहा गांव में गंदे पड़े स्कूल के टॉयलेट को हाथों से साफ किया था। और कोरोनाकाल के समय मऊगंज जनपद के सेमरिया पंचायत के कुंज बिहारी कोरेन्टीन केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान गंदे टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में आए थे। उनका इस तरह से हाथों से टॉयलेट को साफ करने का वीडियो उस समय भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

End of Article