Weather Today, 26 July 2022: राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 26 July 2022 (आज का मौसम): मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather Today, 26 July 2022: राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम
Photo Credit: ANI

Weather Forecast Today, 26 July 2022: देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में गरज के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।

गुजरात समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।  

गुजरात के कच्छ, वलसाड और पाटन में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आज गुजरात के कच्छ, वलसाड और पाटन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजस्थान के उदयपुर, सवाई माधोपुर और बारां में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

राजस्थान के जोधपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। 
 

End of Article