Weather Today, 8 February: उत्तर प्रदेश समेत कई जगह रहेगी आज ठंड, कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 06:22 AM IST

Weather Forecast Today, 8 February 2022 (आज का मौसम): देश के कई हिस्सों में आज ठंड का असर रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश भी होने की संभावना है।

Weather Today, 8 February: उत्तर प्रदेश समेत कई जगह रहेगी आज ठंड, कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी भी

Weather Forecast Today, 8 February 2022: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में अगले दो दिनों के लिए कुछ राज्यों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। अपने दैनिक बुलेटिन में, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

8 और 9 फरवरी की रात के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में) पर गरज और बिजली गिरने के साथ काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। आज भी खराब मौसम की भविष्यवाणी की है। 

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ठंडा दिन रहने की संभावना है। आज और कल उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह घने कोहरे की संभावना है। नौ फरवरी को ओडिशा में भी घने कोहरे की संभावना है। आज हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज और बिजली के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश संभव है।
 

End of Article