आसनसोल उपचुनाव में हिंसा, बीजेपी प्रत्याशी ने टीएमसी पर लगाए आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 10:23 AM IST

आसनसोल में हिंसा भड़क गई जहां लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अग्निमित्र पॉल, जो सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार हैं, ने आरोप लगाया, "टीएमसी लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

आसनसोल उपचुनाव में हिंसा, बीजेपी प्रत्याशी ने टीएमसी पर लगाए आरोप

आसनसोल में हिंसा भड़क गई जहां लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अग्निमित्र पॉल, जो सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार हैं, ने आरोप लगाया, "टीएमसी लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है।पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा चुनावी मैदान में 
अधिकारी ने बताया कि आसनसोल के 2,012 मतदान केंद्रों में से कुल 680 और बालीगंज के सभी 300 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित किया गया है। आसनसोल में लगभग 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। बालीगंज में करीब 2.5 करोड़ मतदाता हैं।दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 133 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इनमें से 70 बालीगंज में और शेष आसनसोल में तैनात की गई हैं।


शाम 6.30 बजे तक मतदान
मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने आसनसोल के सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया था, जबकि बालीगंज का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था। इन कारणों से इन दोनों सीटों पर मतदान हो रहा है।आसनसोल से तृणमूल ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा ने आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्र पॉल को उम्मीदवार बनाया है। बालीगंज में तृणमूल ने सुप्रियो, भाजपा ने केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सायरा शाह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

End of Article