देश

'धनखड़ को RSS समारोह का न्योता, पर अभी तक नहीं मिला सरकारी आवास', जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

RSS Vijayadashami 2026: कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं होने का दावा करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Image

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

RSS Vijayadashami 2026: कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं होने का दावा करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने धनखड़ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागपुर में होने वाले वार्षिक विजयादशमी समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए भी उल्लेख किया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई 2025 को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ही मिनटों के भीतर जगदीप धनखड़ से इस्तीफा दिलवा दिया था, जबकि उन्होंने ने ही तीन साल पहले उन्हें उपराष्ट्रपति निर्वाचित कराया था।

PM मोदी पर बरसे जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, '21 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कुछ ही मिनटों के भीतर जगदीप धनखड़ से इस्तीफा दिलवा दिया था, जबकि उन्होंने ने ही तीन साल पहले उन्हें उपराष्ट्रपति निर्वाचित कराया था। पूर्व उपराष्ट्रपति मोदी सरकार की किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के मुखर आलोचक रहे थे।'

उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर धनखड़ को अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है जिसके वे हकदार हैं।

'धनखड़ को RSS के विजयादशमी समारोह का न्योता'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अब आरएसएस ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ को 20 अक्टूबर को नागपुर में होने वाले अपने वार्षिक विजयादशमी समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि बिखराव के बीच सत्ता से जुड़ा पूरा तंत्र आपसी संघर्ष में उलझा हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article