New Foreign Secretary: नेपाल में भारत के राजदूत IFS विनय मोहन क्वात्रा होंगे नए विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला का लेंगे स्थान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 06:02 PM IST

IFS Vinay Mohan Kwatra will be New Foreign Secretary: नेपाल में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला केंद्र ने सोमवार को नया विदेश सचिव नामित किया 

New Foreign Secretary: नेपाल में भारत के राजदूत IFS विनय मोहन क्वात्रा होंगे नए विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला का लेंगे स्थान
Photo Credit: Twitter

New Foreign Secretary: नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा (IFS Vinay Mohan Kwatra) को केंद्र ने सोमवार को नया विदेश सचिव (New Foreign Secretary) नामित किया। क्वात्रा हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

गौर हो कि आईएफएस अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा को साल 2020 जनवरी में मंजीव सिंह पुरी के स्थान पर नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था। 

उन्होंने फ्रांस के राजदूत समेत कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, IFS विनय मोहन क्वात्रा ने अपनी 32 सालों की सेवा के दौरान जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान में राजनयिक मिशनों में कार्यरत रहे। क्वात्रा ने अक्टूबर 2015 और अगस्त 2017 के बीच भारत के प्रधान मंत्री के कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

वहीं उन्होंने मई 2010 से जुलाई 2013 तक उन्होंने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया इसके अलावा साल  2006 से 2010 तक नेपाल में दक्षेस सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

अभी विदेश सचिव पद पर हर्षवर्धन शृंगला कार्यरत हैं, श्रृंगला इस महीने के अंत में विदेश सचिव पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

End of Article