Uttarakhand: देहरादून की चकराता तहसील में बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 2 को बचाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2021, 03:02 PM IST

Uttarakhand road accident: उत्तराखंड के देहरादून जिले की चकराता तहसील के बुलहड़-बैला मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी मिली है कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है।

Uttarakhand: देहरादून की चकराता तहसील में बड़ा सड़क हादसा, 13 की मौत, 2 को बचाया

नई दिल्ली: उत्तराखंड के देहरादून जिले की चकराता तहसील के बुलहड़-बैला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 4 घायल हुए हैं। एसडीएम चकराता पुलिस और SDRF के साथ मौके पर पहुंचे। बायला गांव के पास यूटिलिटी वैन खाई में गिरी। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 170 किमी दूर चकराता तहसील के तिउनी के एक सुदूर इलाके में है। बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक कंपनी को भी तैनात किया गया।  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराने को कहा है। 

देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि वाहन एक खाई में लुढ़क गया है। अब तक 13 मौतों की पुष्टि हुई है। 2 को बचाया गया है। टीमें मौके पर हैं। हम मौके पर पोस्टमॉर्टम की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सीएम ने संदेश भेजा कि घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। पीएमओ ने बताया कि उत्तराखंड के चकराता में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

End of Article