Jharkhand: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड में 'ऑपरेशन लोटस' को किया खारिज, कहा- कैश का सोर्स बताएं कांग्रेस विधायक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 12:55 PM IST

Jharkhand: शनिवार शाम झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को हावड़ा में उनके वाहन में काफी ज्यादा कैश के साथ रोका गया। इस घटना के कुछ घंटे बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए ये बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' है।

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड में 'ऑपरेशन लोटस' को किया खारिज, कहा- कैश का सोर्स बताएं कांग्रेस विधायक

Jharkhand: बीजेपी पर झारखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है, ताकि वे अपनी गलतियों को छुपा कर रख सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि कैश के साथ पकड़े गए कांग्रेस विधायकों को ये बताना चाहिए कि कार से बरामद सभी कैश कहां से आया।

अर्जुन मुंडा ने झारखंड में 'ऑपरेशन लोटस' को किया खारिज

शनिवार शाम झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों को हावड़ा में उनके वाहन में काफी ज्यादा कैश के साथ रोका गया। इस घटना के कुछ घंटे बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए ये बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' है। जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड में बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D)की जोड़ी से करवाया।

हावड़ा में शनिवार को भारी कैश के साथ पकड़े गए थे झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक

झारखंड में कांग्रेस ने सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन सरकार बनाई है। पैसों के साथ पकड़े गए तीन कांग्रेस विधायक हैं, जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी, खिजरी से विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल।  

वहीं झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा, लेकिन देश के हालात को देखते हुए पकड़े गए विधायक मामले को बेहतर तरीके से समझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, घटना दुखद है। हम अपने आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे, इसमें शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु टिके ने कहा कि किसी भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना बीजेपी के स्वभाव में है।

End of Article