West Bengal: झारखंड के कांग्रेस MLA की कार से कैश बरामद, गिनती के लिए मंगाई गई मशीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 11:49 PM IST

बंगाल में कार में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक बैठे हुए थे।

West Bengal: झारखंड के कांग्रेस MLA की कार से कैश बरामद, गिनती के लिए मंगाई गई मशीन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। उस कार में कांग्रेस के तीन एमएलए बैठे थे जिनका संबंध झारखंड से है।  हावड़ा पुलिस ने जब कार को रोका तो उसमें एमएलए इरफान अंसारी, नमन विक्सल और राजेश कच्छप थे। भारी मात्रा में कैश की बरामदगी पर टीएमसी की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा गया है कि एमएलए की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश चौंकाने वाला है। कैश की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने झारखंड में ऑपरेश लोटस का आरोप लगाया है।

बीजेपी की साजिश नाकाम
जयराम रमेश ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बीजेपी की साजिश है। हावड़ा में बीजेपी की साजिश नाकानम हो गई है। झारखंड में  बीजेपी ऑपरेशन लोटस पर काम कर रही है। महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी सरकार बदलने की कोशिश की जा रही है। 

तीनों विधायक एक ही गाड़ी में थे सवार
सभी तीनों विधायक एक ही गाड़ी में सवार थे और इस्ट मिदनापुर की ओर जा रहे थे। रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया। बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी की जानकारी मिलने पर हावड़ा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचीं। उनके मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर  विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक कार को रोका गया। 

जांच में जुटी हावड़ा पुलिस
पुलिस का कहना है कि इस बात की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में रकम बंगाल लाए जाने का मकसद क्या है। फिलहाल जांच जारी है। इस मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है ताकि सच सामने आ सके। किसी को बेवजह फंसाने की कोशिश नहीं हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा