Ukraine Russia War: रूस के पास अमेरिका से अधिक हैं परमाणु हथियार, जानें दुनिया में किसके पास हैं सबसे अधिक एटम बम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 02:23 PM IST

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है जिसकी वजह से यूक्रेन के हालात बुरी तरह खराब हो गए हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दी तो दुनियाभर के देश चिंतित हो गए।

Ukraine Russia War: रूस के पास अमेरिका से अधिक हैं परमाणु हथियार, जानें दुनिया में किसके पास हैं सबसे अधिक एटम बम

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध (Russia-Ukraine War) लगातार खतरनाक होता जा रहा है। इस युद्ध पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं। मिसाइलों के हमले में यूक्रेन की आलीशान बिल्डिंग खहंडर बन चुकी है। रूस यूक्रेन के दो शहरों- खारकीव और कीव को छोड़कर अधिकांश इलाकों पर अपना कब्जा करचुका है और उसके टैंक राजधानी कीव में घुसने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। मिसाइल हमले में केवल इमारतें ही नष्ट नहीं हुई हैं बल्कि कई लोगों कोडअपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की न्यूक्लियर फ़ोर्सज़ को 'स्पेशल अलर्ट' पर रखा है।  उनके इस क़दम से यूक्रेन ही नहीं पूरा विश्व चिंतित है।

रूस की धमकी

लाखों की संख्या में लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, ऐसे में अब रूस जब परमाणु हमले की अप्रत्यक्ष धमकी दी है। हालांकि विश्लेषक मानते हैं पुतिन ने यह धमकी इसलिए दी है तांकि यूक्रेन के साथ रूस की जंग में अन्य किसी देश को शामिल होने से रोका जाए। पुतिन की इस धमकी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं है और अमेरिका जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल रूस द्वारा परमाणु हमले की धमकी देने के पीछे कई वजहें बताई जा रही है, जिनमें से एक यह है कि उसके पास रूस से अधिक परमाणु हथियार है।

किस देश के पास कितने परमाणु बम

दुनिया के कुल 80 देशों के पास परमाणु हथियार हैं जो देश को राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी देते हैं। परमाणु हथियारों से बड़ी मात्रा में रेडियशन पैदा होता है और इसके धमाके का असर पीढ़ियों तक हो सकता है। दुनिया में दो बार परमाणु हमले हुए हैं करीब 77 साल पहले अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासकी पर ये हमले किए थे जिसमें 1.50 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। परमाणु हथियारों को लेकर एक अनुमान ही लगाया जा सकता है। स्टॉकहोम इंटरनेशल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक दुनिया के देशों के पास जो परमाणु बम हैं उनकी संख्या इस प्रकार है- 

  1. भारत के पास 156 
  2. रूस के पास 6255
  3. अमेरिका के पास 5550
  4. पाकिस्तान के पास 165
  5. चीन के पास 350
  6.  इजराइल के पास 90
  7. फ्रांस के पास 290
  8. ब्रिटेन के पास 225 

वहीं रूस के अन्य हथियारों की बात करें तो उसके पास 1185 इंटरकॉन्टिल बैलेस्टिक मिसाइलें, 800 पनडुब्बियों से दागी जाने वाली मिसाइलें और 580 परमाणु बम वर्षकों से हवा में दागी जाने वाली मिसाइलें हैं।

परमाणु बम मचा सकते हैं तबाही

वहीं परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान की बात करें तो यह ना केवल बड़ी संख्या में लोगों की जान ले सकता है बल्कि आने वाली पीढ़िया भी इससे तबाह हो सकती है। कल्पना करिए की अगर किसी जगह पर 100 किलो टन का परमाणु हथियार से धमाका होता है तो इसके 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाला पूरा इलाक तबाह हो सकता है जबकि 3 से 5 किलोमीटर तक भारी नुकसान हो सकता है। 10 किलोमीटर तक इससे नुकसान हो सकता है।धमाके के बाद निकलने वाला रेडिएशन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है और कई किलोमीटर तक नुकसान हो सकता है। परमाणु बम हजार किलोटन तक के हो सकते हैं।

End of Article