Plane Crash: ओडिशा में ट्रेनी विमान बिरसाल एयर स्ट्रिप के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 08:58 PM IST

Training plane crash: ओडिशा के बिरसाल हवाई पट्टी के पास विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस घटना में ट्रेनी पायलट घायल हुआ है।

Plane Crash: ओडिशा में ट्रेनी विमान बिरसाल एयर स्ट्रिप के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट घायल

नयी दिल्ली:  पायलट प्रशिक्षण संगठन जीएटीआई से संबद्ध एक सेसना-152 विमान सोमवार को ओडिशा में बिरसाल हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त (Training plane crash) हो गया, जिससे उसमें सवार प्रशिक्षु पायलट घायल ( trainee pilot injured) हो गया। विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकरी दी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रेनी पायलट को अस्पताल ले जाया गया है और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया विमान बिरसाल हवाई पट्टी पर उतरते समय रनवे से बाहर चला गया। उन्होंने बताया कि इसका पंजीकरण संख्या वीटी-ईयूडब्ल्यू (VT-EUW) है।

अधिकारी ने बताया कि बिरसाल हवाई पट्टी ओडिशा के ढेंकनाल शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।उन्होंने बताया कि दुर्घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। GATI, एक DGCA-अनुमोदित उड़ान प्रशिक्षण संगठन है, जिसके बेड़े में पिपिस्ट्रेल SW121 विमान (Pipistrel SW121 aircraft), सेसना 172s (Cessna 172s) और एक पाइपर सेनेका V (Piper Seneca V) बहु-इंजन विमान है।

इससे पहले आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक निजी विमानन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर के केदारनाथ हेलीपैड पर उतरते समय 31 मई को अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग हुई। अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

End of Article