आज का इतिहास, 11 नवंबर: आज है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की है जयंती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2021, 05:30 AM IST

Today History 11 November in Hindi (आज का इतिहास): देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज का इतिहास, 11 नवंबर: आज है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की है जयंती

History of 11 November: साल के 11वें महीने का यह 11वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन चार देशों को आजादी मिली। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1809 - केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।
1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।
1982 - इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।
1982 - उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।
1888 - स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।
1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1918 - पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।
1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया।
1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 - अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
2004 - फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।
2008 - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।
 












End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!