Independence Day 2022: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इन देशों ने दी बधाईयां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 07:14 PM IST

75 years of India independence: भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस खास मौके पर विदेश के कई मुल्कों ने भारत को बधाई दी है।

Independence Day 2022: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इन देशों ने दी बधाईयां

नई दिल्ली: दुनियाभर में भारतीयों ने सोमवार को उत्साह के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, इस पावन मौके पर कई देशों से भारत को बधाई मिली है और उन्होंने भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की है, बधाई देने वाले देशों में ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई से लेकर मलेशिया आदि देश शामिल हैं।

ईरान के संदेश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जिसमें एक बच्ची भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाते हुए आजादी दिवस की शुभकामनाएं देती नजर आ रही है।

वहीं इस दौरान विभिन्न देशों के मिशनों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीत गाये गये। सऊदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

मालदीव में मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं 

फ्रांस ने भी भारत को बधाई देते हुए लिखा-प्रिय भारतवासियों, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयाँ! आप जब पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का गर्व से जश्न माना रहे हैं, आप भरोसा कर सकते हैं कि फ्रांस हमेशा आपका साथ देगा ।

कतर के विदेश मंत्रालय ने भारत को आजादी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया 

मलेशिया की ओर से भी भारत को आजादी दिवस को लेकर बधाई दी गई हैं  

बीजिंग में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए

वहीं चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराया। बीजिंग में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए।ध्वजारोहण के बाद रावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। बाद में भारतवंशी समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में भारत के महावाणिज्य दूत शंभू हक्की ने अपना नया गीत ‘सबसे प्यारा देश मेरा’ जारी किया। हक्की शौकिया संगीतकार हैं।

सिंगापुर में गश्ती पोत आईएनएस सरयू के 16 सदस्यीय बैंड ने छह महाद्वीपों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की भारतीय नौसेना की पहल के तहत भारतीय उच्चायोग में देशभक्ति के गीतों की धुन बजाई। आईएनएस सरयू तिरंगा फहराने के लिए सिंगापुर की यात्रा पर है।

नेपाल में काउंसलर प्रसन्ना श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया

नेपाल में काउंसलर प्रसन्ना श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया और 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा गया।दूतावास ने भारतीय सशस्त्र बलों के शहीद गोरखा जवानों के परिजनों और विधवाओं को सम्मानित किया और उनकी बकाया राशि वितरित की।

इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारत का राष्ट्रध्वज फहराया

तेल अवीव के हेर्जलिया में इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने भारत का राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान भारतीय मूल के करीब 300 लोग उपस्थित थे। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के प्रयासों पर जोर दिया।सिंगला ने इस अवसर पर आई2यू2 के पहले डिजिटल सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की सहभागिता का उल्लेख किया।उन्होंने कहा, ‘‘हम इजराइल के साथ अपनी आर्थिक और व्यापार साझेदारी को गहरा करते जा रहे हैं। भारत अब एशिया में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है।’’

बोस्टन में भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार निकाली गयी इंडिया डे परेड

अमेरिका के ऐतिहासिक शहर बोस्टन में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहली बार इंडिया डे परेड निकाली गयी और इस दौरान 220 फुट ऊंचा अमेरिका-भारत का झंडा सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था।भारत और अमेरिका की विविधता को दर्शाने वाले इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत गाये गये और 30 से अधिक देशों के हजारों लोगों ने इंडिया डे परेड में भाग लिया।पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर पी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें मेसाचुसेट्स और न्यू इंग्लैंड के अनेक नेताओं ने भाषण दिया।फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स-न्यू इंग्लैंड के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा, ‘‘बोस्टन में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। सारा श्रेय शहर में रहने वाले भारतीय अमेरिकियों को जाता है।’’

End of Article